Mouse क्या होता है ! Mouse की पूरी जानकारी.

नमस्कार, आज हम जानेंगे Mouse क्या होता है और कैसे काम करता है, mouse कितने प्रकार के होते है !कंप्यूटर/लैपटॉप में माउस क्या काम करता है ! दोस्तों जब कभी भी आपने कंप्यूटर देखा होगा तो हर बार आपने कंप्यूटर  में वायर के साथ कनेक्टेड एक छोटा-सा चूहे की तरह दिखने वाला डिवाइस भी साथ में देखा होगा इसे माउस कहते है ! तो चलिए जानते है माउस के बारे में What is Mouse in Hindi ?
mouse-ki-jankari-hindi-me

Mouse क्या होता है ? माउस कितने प्रकार का होता है ?

माउस एक Pointing डिवाइस होता है और यह एक इनपुट डिवाइस होता है जिसका उपयोग स्क्रीन पर प्रदर्शित कर्सर ( Arrow ) को ऊपर-निचे या चलाने के लिए किया जाता है ! माउस एक छोटा सा उपकरण होता है जिसे चपटी सतह या माउस पेड पर रखकर चलाया जाता है ! इसका नाम " माउस " इसके आकर तथा इससे जुडी लम्बी केबल के कारण  होता है! जैसे-जैसे हम माउस की पोजीशन में परिवर्तन करते है, screen पर कर्सर की स्तिथि में भी उसी दिशा में परिवर्तित होती है !
mouse-buttons-name-in-hindi-me
माउस के ऊपर कुछ बटन लगे होते है जिनका कार्य current ( वर्तमान ) में चल रहे प्रोग्राम पर depend करता है! माउस में 3 बटन होते है, Left बटन और Right बटन, एक स्क्रॉल व्हील भी लगा होता है जिसके द्वारा हम बड़े डॉक्यूमेंट को स्क्रॉल कर सकते है ! बाजार में 2 तरह के माउस प्रचलन में है जिनके नाम हमने निचे बताये है !

Mouse कितने प्रकार के होते है ?

1. Mechanical Mouse ( मैकेनिकल माउस ) :- एक मैकेनिकल माउस में एक बॉल का प्रयोग होता है तथा दो रोलर लगे होते है जोकि माउस की गति और स्तिथि की जानकारी देते है ! इन रोलरो से एक डिस्क जुडी होती है जिसकी परिधि पर छेद होता है ! इस डिस्क के दोनों ओर एक इंफ्रारेड LED तथा एक इंफ्रारेड सेंसर लगा होता है ! डिस्क पर उपस्तिथ होल्स के कारण LED से उत्सर्जित किरण सेंसर तक पहुँचती है ! जब यूजर माउस को माउस पेड़ पर चलाता है तब बोल के घूमने के कारन रोलर तथा रोलर के साथ जुडी डिस्क घूमती है ! इस कारण  से LED के द्वारा उत्पन्न सिग्नल सेंसर तक पहुंच पाते है, जहा से इन्हे माउस के बोर्ड पर स्तिथ प्रोसेसर पर भेज दिया जाता है ! यह प्रोसेसर  इन सिग्नल को बाइनरी डाटा में convert कर कंप्यूटर में भेज देता है, जिससे कंप्यूटर कर्सर की स्तिथि परिवर्तित कर देता है !

2. Optical Mouse ( ऑप्टिकल माउस ) :- एक ऑप्टिकल माउस के निचले भाग पर एक LED तथा सेंसर लगा होता है, जोकि mechanical माउस की तरह ही कार्य करता है ! जब भी माउस को किसी सतह पर घुमाया जाता है तब इस LED से उत्पन्न किरण को  सतह द्वारा सेंसर पर परावर्तित कर दिया जाता है व सेंसर इसे प्रोसेसर पर भेज देता है ! ऑप्टिकल माउस मैकेनिकल माउस की तुलना में अधिक सुविधाजनक होता है क्योंकि  इन्हे चलाने के लिए किसी विशेष प्रकार के माउस पेड़ की आवश्यकता नहीं होती तथा इन्हे किसी भी सतह पर प्रयोग में लाया जा सकता है साथ ही सतह तथा माउस के मध्य उसका सीधा संबंध न होने के कारण  इस माउस को अधिक समय तक प्रयोग में लाया  सकता है तथा रख-रखाव की भी आवश्यकता भी काम होती है !

आपको माउस के बारे में  जानकारी केसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताये और इस पोस्ट को शेयर जरूर करे। 

No comments:

Post a Comment

यहाँ पर comment करे