कंप्यूटर विज्ञानं में , Cache ऐसे डाटा का समूह होता है , जो पहले से ही कही संग्रहित किया जा चूका है एव उस डाटा की प्रति यह रखी गयी हो | वास्तविक डाटा को मेमोरी से एक्सेस करना अधिक महंगा होता है | दुसरे शब्दों में , Cache memory एक अस्थायी संग्रहन क्षेत्र होता है जहा पर डाटा को संग्रहित करके जल्द एक्सेस किया जा सकता है | एक बार डाटा को Cache में संग्रहित करने पर, भविष्य में जरूरत पढने पर Cache से डाटा की प्रति ले ली जाती है जिसके कारण से एक्सेस समय कम हो जाता है |
cache-memory-in-hindi

Cache memory की परिभाषा (Definition) क्या है? 

Cache memory एक Random Access Memory होती है, जिसके द्वारा कंप्यूटर माइक्रोप्रोसेसर स्थायी की तुलना में डाटा जल्द एक्सेस कर लेता है | चूँकि माइक्रोप्रोसेसर डाटा को सर्वप्रथम Cache मेमोरी में ढूंढता है और यदि डाटा मिल जाता है उसे ज्यादा समय खर्च नही करना पड़ता है |


मेमोरी में लेवल्स का विवरण उसकी माइक्रोप्रोसेसर से निकट एवं एसेसेबिलिटी के द्वारा किया जाता है | Cache माइक्रोप्रोसेसर पर ही मौजूद चिप होती है जबकि सामान्यतः L2 एक अलग स्टेटिक रेम चिप होती है | जो मुख्य रेम होती है उसे डायनामिक रेम चिप कहा जाता है |

RAM (DRAM) Chip

Cache memory के साथ को भी हार्ड डिस्क के लिए cache मेमोरी कहा जाता है क्योंकि Cache में मौजूद सभी डाटा हार्डडिस्क से आता है और जब भी कंप्यूटर को चालू किया जाये और ऑपरेटिंग सिस्टम को लोड किया जाये, Cache में भी एक विशेष क्षेत्र होता है जिसे डिस्क Cache कहा जाता है जहा पर अभी-अभी उपयोग में लाया गया डाटा रखा जाता है |

Cache मेमोरी का कार्य –

Cache Memory एक ऐसा ब्लाक होता है जहा पर डाटा को अस्थायी तोर पर संग्रहित किया जाता है जो निकट भविष्य में उपयोग में आना हो | CPU और हार्डडिस्क Cache का उपयोग निरंतर करते है, जैसा वेब ब्राउज़र एवं वेब सर्वर करते है |


Cache डाटा का समुद्र होता है, जहा पर प्रत्येक डाटा एक प्रति के रूप में होता है एवं वास्तविक डाटा कही और संग्रहित होता है | प्रत्येक डाटा में एक टैग का इस्तेमाल होता है, जो वास्तविक डाटा से मिलान के कम आता है | जब CPU, वेब ब्राउज़र, ऑपरेटिंग सिस्टम डाटा को एक्सेस करना चाहता है तो वह सर्वप्रथम Cache में ढूंढता है | यदि वह डाटा जिसको एक्सेस करना है वह टैग मिलान करके में मिल जाता है तो उसका उपयोग कर लिया जाता है | इस स्थिति Cache-hit को कहा जाता है |

यह भी पढ़े:-
✔ कंप्यूटर क्या होता है?
✔ कंप्यूटर कैसे सीखे
✔ कंप्यूटर का पासवर्ड कैसे तोड़े?


इसके विपरीत स्थिति जहा पर डाटा जिसको एक्सेस करना है एवं वह मेमोरी में नही मिलता है उसे Cache miss कहा जाता है |

Caches memory के प्रकार (Types of Caches) हिन्दी में.

सर्च इंजन भी वेब pages सर्वप्रथम Cache memory में ढूढ़ते जिसे पहले से ही इंडेक्स किया गया हो | उदहारण के लिए गूगल द्वारा “Cache” लिंक का उपयोग सर्च के लिए किया जाता है |


दूसरी तरह का store होता है. “Cache” जहा पर गणना किये गए परिणामो को संग्रहित कर दोबारा उपयोग हेतु रखा जाता है | इस तरह करने से दोबारा उपयोग में आने पर समय कम लगता है |

डाटाबेस caching की सहायता से डाटाबेस एप्लीकेशन्स में काफी सुधार आया,उदाहण के लिए इंडेक्स , डाटा डिक्शनरी और अधिक उपयोग में आने वाले डाटा या उसके अंश की प्रोसेसिंग में|

Virtual Memory & Physical Memory

प्रोग्राम को स्टोर करते वक्त यह आभास होता है की उसे Contiguous एड्रेस पर रखा गया है| परन्तु वास्तव में प्रोग्राम का वह भाग जो अभी उपयोग में लाया जा रहा है उसे RAM में तथा जो अभी उपयोग में नही लाया जा रहा है उसे डिस्क में रखा जाता है |

वर्चुअल (Virtual) मेमोरी एक ऐसी कंप्यूटर आधारित तकनीक होती है जिसके द्वारा किसी भी एप्लीकेशन प्रोग्राम को यह आभास होता दिलाया जाता है की उसे Contiguous मेमोरी में रखा गया है,जबकि उस प्रोग्राम को वास्तव भोतिकी रूप से विभाजित मेमोरी में स्थान दिया जाता है, यहाँ तक की डिस्क स्टोरेज ओवरफ्लो तक हो सकता है |


इस बात पर ध्यान दिया जाये की वर्चुअल मेमोरी से तात्पर्य यह नही है कि डिस्क स्पेस का उपयोग कर भोतिक मेमरी के आकर को बढ़ाया जाये | मेमोरी को बढ़ाना, वर्चुअल मेमोरी तकनीक का एक साधारण आधार है, परन्तु इसे कुछ दुसरे तरीके से किया जाता है जो कि किसी भी प्रोग्राम और उससे सम्बन्धित डाटा को Overlay या Swapping विधि से बहार कर देता है जो अभी अनुपयोगी है | वर्चुअल मेमोरी की परिभाषा इस बात पर आधारित है कि किस तरह किसी प्रोग्राम को यह सोचने पर मजबूर किया जाये कि उसे स्टोर करने के लिए बड़े मेमोरी ब्लाक का उपयोग किया गया है, जो की Contiguous एड्रेस पर मौजूद है |

सभी नवीनतम जनरल परपस कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम वर्चुअल मेमोरी का प्रयोग साधारण एप्लीकेशन के लिए करते है, जैसे वर्ड प्रोसेससेर , स्प्रेशीत , मल्टीमीडिया प्लेयर, एकाउंटिंग इत्यादि के लिए | embedded सिस्टम या अन्य स्पेशल परपस कंप्यूटर जो अत्यधिक तीव्र गति से कार्य करते है सामान्यतः वर्चुअल मेमोरी का प्रयोग नही करते है |

Implementation विधि –

(1) Paged Virtual Memory :- वर्चुअल मेमोरी के उपयोग में, वर्चुअल एड्रेस द्वारा एप्लीकेशन प्रोग्राम को pages में विभाजित किया जाता है | पेज, वर्चुअल मेमोरी एड्रेस का एक Contigous block होता है | सामान्यतः पेज का साइज़ 4Kb होता है और ऐसे सिस्टम जिसकी वर्चुअल एड्रेस की क्षमता ज्यादा होती है| या रियल मेमोरी की क्षमता ज्यादा होती है (e.g. RAM) का साइज़ भी बड़ा होता है |


(2) Page Tables :- लगभग सभी जगह टेबल का उपयोग वर्चुअल एड्रेस को Physical एड्रेस में बदलने के लिए किया जाता है (जिसे “real address” भी कहा जाता है ) और इसका उपयोग हार्डवेयर द्वारा निर्देशों को प्रोसेस करने के लिये किया जाता है | पेज टेबल में प्रत्येक निर्देश , यह निर्देशित करते ही की उस पेज का शुरूआती वर्चुअल एड्रेस क्या है –या तो वास्तविक मेमोरी एड्रेस जहा पर पेज वास्तव मे स्टोर किया गया है और या इस बात को निर्देशित करता है की पेज डिस्क में अभी कहा रखा है |

किसी भी सिस्टम में या तो सिर्फ एक पेज टेबल रहती है या प्रत्येक एप्लीकेशन की अलग पेज टेबल हो सकती है |

(3) पेजिंग (Paging) :- पेजिंग वेह तकनीक होती है जिसके द्वारा ऐसे pages को वर्चुअल मेमोरी से डिस्क में लाया जाता है जो अभी उपयोग में नही है तथा फिर से उसे वास्तविक मेमोरी में स्टोर कर दिया जाता है ताकि आवश्यकता होने पर बुलाया जा सके |

(4) डायनामिक एड्रेस translation :-
जब CPU वर्चुअल एड्रेस पर मौजूद किसी निर्देश को बुलाता है या, किसी निर्देश को execute करता है या किसी डाटा को वर्चुअल एड्रेस पर स्टोर करता है ,तब वर्चुअल एड्रेस को भोतिक एड्रेस में बदल दिया जाता है| यह सब कार्य हार्डवेयर द्वारा किया जाता है जिसे कई बार मेमोरू मैनेजमेंट यूनिट भी कहा जाता है | यदि पेज टेबल यह करता है की वास्तविक मेमोरी में वह वर्चुअल मेमोरी पेज अभी मौजूद नही है तब हार्डवेयर द्वारा पेज फाल्ट घोषित किया जाता है |


(5) सेगमेंटेड वर्चुअल मेमोरी :- कुछ सिस्टम , जैसे Burroughs, वर्चुअल मेमोरी के लिए पेजिंग का उपयोग नही करते है| ऐसे सिस्टम सेगमेंटेशन का उपयोग करते है, जिसके द्वारा किसी भी एप्लीकेशन का वर्चुअल एड्रेस को अनिश्चित लम्बाई के सेगमेंट में बाँट दिया जाता है | इस वर्चुअल एड्रेस में सेगमेंट नंबर और सेगमेंट के अंदर का आफसेट होता है |

 दोस्तों अगर आपको हमारा लेख Cache memory in hindi में आपको कैसे लगा हमे comment कर जरुर बताये. इसी तरह की और भी लेख पाने के लिए आज ही हमारी वेबसाइट को फ्री में subscribe करे.

Tags:- cache memory kya hai, cache memory in hindi, cache memory ki jankari, cache hindi me,

अगर आप कंप्यूटर मेमोरी in हिन्दी में जानना चाहते है तो आप बिलकुल सही लेख पढ़ रहे है. क्योंकि यहाँ पर आपको मेमोरी से related पूरी जानकारी मिलने वाली है. यहाँ पर हम आपको मेमोरी क्या होती है, RAM क्या है, ROM क्या है, Static और Dynamic computer मेमोरी की पूरी जानकारी देने वाला हु.
compute-memory-in-hindi-me-jane

कंप्यूटर मेमोरी in हिन्दी में विस्तृत जानकारी

किसी डाटा को छोटा अथवा लम्बे समय तक कंप्यूटर द्वारा संग्रहित करके रखने की क्षमता को मेमोरी कहते है. Computer की memory, कंप्यूटर का का आंतरिक अंग होती है | यह मेमोरी दो प्रकार की होती है : प्रायमरी या सेकंड्री | प्रायमरी मेमोरी वह होती है ,जिससे CPU द्वारा सीधा सम्पर्क किया जा सकता है , इसकी गति तेज होती है | प्रायमरी मेमोरी स्थायी भी हो सकती है अथवा अस्थायी भी | अस्थायी मेमोरी में डाटा तब तक संग्रहित रहता है ,जब तक उसे electricity उपलब्ध रहती है | इसके विपरीत कंप्यूटर में Secondary memory भी हो सकती है, जो की स्थायी होती है,परंतु इसकी गति प्रायमरी मेमोरी की अपेक्षा धीमी होती है |
शुरुआत के कंप्यूटर प्रायमरी मेमोरी के रूप में ड्रम मेमोरी , कोर मेमोरी अथवा बबल मेमोरी तकनीक का प्रयोग करते थे | वर्तमान युग के कंप्यूटर में RAM ( Random access memory ) तथा ROM (read only memory) का प्रयोग किया जाता है , जो की Integrated Circuits (IC) तकनीक पर आधारित होते है |

RAM memory क्या होती है? Random Access Memory in हिन्दी

RAM कंप्यूटर का वह हिस्सा होता है ,जहा पर उसके द्वारा वर्तमान में एक्जक्यूट किये जा रहे प्रोग्रामो तथा प्रयोग में लाये जा रहे डाटा को संग्रहित किया जाता है | जैसा की इसके नाम से जाहिर है RAM एक ऐसी मेमोरी होती है जिसमें संग्रहित डाटा को सीधे पढ़ा अथवा लिखा जा सकता है | RAM की प्रत्येक इकाई का एक अद्वितिय पता होता है , जिसके द्वारा उसे सीधे प्रयोग में लाया जा सकता है | RAM की प्रक्रति अस्थायी (volatile) होती है अर्थात इस पर संग्रहित डाटा विधुत प्रदाय समाप्त होने पर विलुप्त हो जाता है |
computer-memory-ram-in-hindi

RAM दो प्रकार की होती है स्टेटिक (SRAM) तथा डायनामिक RAM (DRAM).



(अ) Static RAM ( SRAM ) :- यह RAM का एक प्रकार है | यह अस्थायी प्रक्रति की होती है , परन्तु DRAM के सामने इसके डाटा को refresh करने की आवश्यकता नही होती | इसमें डाटा तब तक संग्रहित रहता है , जब तक विधुत प्रदाय होता रहता है | SRAM तीव्र परन्तु काफी महंगी होती है | सामान्यतः इसका प्रयोग प्रोसेसर की cache memory के लिए होता है | SRAM Synchronous अथवा Asynchronous प्रकार की होती है |
(ब) डायनामिक RAM :- इस RAM को Dynamic कहा जाता है , क्योंकि इसे लगातार Refresh करते रहना पड़ता है , अन्यथा इसमें संग्रहित डाटा विलुप्त हो जाता है | रेफ्रेशिंग के दोरान DRAM में उपस्थित डाटा को पढकर उसे तुरंत पुनः लिख दिया जाता है | यह अस्थायी मेमोरी होती है अत: इसे सतत विधुत शक्ति की आवश्यकता होती है | DRAM अत्यधिक सूक्ष्म केपेसिटर दे बनी होती है | प्रत्येक केपेसिटर धीरे धीरे अपनी उर्जा खोता है , इसी कारण से DRAM को रिफ्रेश करने की आवश्यकता होती है |

यह भी पढ़े:-

✔  Excel में बिल कैसे बनाये?
✔  टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाये?
✔ Function keys की जानकारी

DRAM, SRAM की अपेक्षा सस्ती होती है ,परन्तु धीमी होती है | DRAM के कई प्रकार है , जैसे : Extended Data Out (EDO) DRAM, Synchronous DRAM ( SDRAM ) , Double Data Rate ( DDR ) DRAM आदि |

Rom  memory क्या होता है? Read Only Memory in हिन्दी

जैसा की इसके नाम से ही ज्ञात होता है कि इस प्रकार की memory को केवल पढ़ा जा सकता है , उस पर कुछ लिख पाना सम्भव नही है | इस मेमोरी की प्रक्रति स्थायी या अश्थायी होती है अर्थात इस पर लिखा डाटा electricity प्रदाय समाप्त होने के पश्चात भी विलुप्त नही होता | ROM पर उपलब्ध डाटा को पूर्ण रूप से ROM चिप पर Embed कर दिया जाता है |
कुछ प्रकार की रोम पर लिखे डाटा को कुछ विशेष उपकरणों के द्वारा बदला जा सकता है,परन्तु एक बार लिखने के पश्चात इसका डाटा सीधे यूजर द्वारा परिवर्तित नही किया जा सकता | यह भी Random Access प्रक्रति की होती है | ROM पर लिखे डाटा को भी प्रोसेसर द्वारा सीधे पढ़ा जा सकता है | विभिन्न प्रकार के रोम निम्नलिखित है :
computer-memory-rom-in-hindi
(a) Programming ROM ( PROM ) :- PROM का अर्थ programmable Read Only Memory होता है | ROM चिप के विपरीत निर्माता इस चिप को बिना किसी डाटा के प्रदान करते है | कोई भी यूजर अपनी आवश्यकतानुसार PROM प्रोग्रामर नामक उपकरण का प्रयोग कर इस पर डाटा लिख सकता है | PROM प्रोग्रामर उच्च वाल्टेज के करंट का प्रयोग करके रोम चिप पर सर्किट बना अथवा हटा सकता है | चूकि इसे केवल एक बार ही लिखा जा सकता है ,इसलिए इसे One Time Programmable (OTP) ROM भी कहा जाता है |
(B) Erasable Programmable Read Only Memory ( EPROM ):- यह PROM से भिन्न होता है , क्योंकि इस पर एक से अधिक बार प्रोग्राम अथवा डाटा लिखा जा सकता है | किसी EPROM का डाटा उसे शक्तिशाली पराबैंगनी विकिरण में रखकर हटाया जा सकता है | एक EPROM चिप पर डाटा लिखने अथवा हटाने के लिए EPROM प्रोग्रामर नामक उपकरण का प्रयोग किया जाता है |

(C) Electrically Erasable Programmable Read Only Memory ( EEPROM ) :- एक EEPROM चिप EPROM के समान ही कार्य करता है , क्योंकि इस पर भी बार बार डाटा अथवा प्रोग्राम को लिखा जा सकता है | इस पर उलब्ध डाटा को हटाने के लिए तथा उसे पुनः लिखने के लिए विधुत धरा का प्रयोग किया जाता है | EPROM चिप के विपरीत किसी EEPROM चिप डाटा लिखने अथवा हटाने के लिए उसे बार बार कंप्यूटर से बहार नही निकलना पड़ता है |

आशा करता हु आप लोगो को कंप्यूटर मेमोरी in हिन्दी में अच्छे से समझ में   आ गया होगा. अगर आपको computer memory से सम्बंधित कोई सवाल है तो हमे comment कर जरुर बताये. हम आपकी comment का रिप्लाई जरुर करेंगे.

Tags: Computer memory in hindi, computer memory kya hota hai, RAM in hindi, ROM in hindi,

नमस्कार दोस्तों, पिछली post में हमने सिखा था की किस तरीके से हम कंप्यूटर चालू कर सकते है. और आज की इस पोस्ट में हम आपको laptop/कंप्यूटर को बंद करना सिखाने वाले है.

जब हम कंप्यूटर पर काम करते है और अगर हमारा काम पूरा हो जाये तो हमे कंप्यूटर बंद कर देना चाहिए. क्योंकि अगर हम फिजूल में इसे चालू रखेंगे तो electricity use होगी और बिल बढेगा. और अगर ऐसे में सीधे power cut हो जाती है तो यह कंप्यूटर सिस्टम के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए काम पूरा होने के बाद आपको जरुरी रूप से कंप्यूटर बंद कर देना चाहिए. लेकिन अगर आपको कंप्यूटर इसकी कोई जानकारी नहीं है तो इस पोस्ट में हम कंप्यूटर turn off कैसे करते है की पूरी जानकारी देने वाले है.
computer-band-kaise-kare

Computer बंद कैसे करते है?

विंडोज कंप्यूटर या laptop को बंद करना बहुत ही आसानी है. यहाँ पर हम आपको कंप्यूटर turn off करने के २ तरीके बताने वाला हु.

1. Manually तरीके से कंप्यूटर बंद कैसे करते है?

विंडोज 7:-
1. सबसे पहले टास्कबार के स्टार्ट बटन पर क्लिक करे.
computer-band-karna-sikhe
 2. स्टार्ट बटन को क्लिक करने से स्टार्ट मेनू खुल जायेगा. तो अब स्टार्ट मेनू से Shut Down पर क्लिक कर दीजिये.

विंडोज 10:-

1. टास्कबार के left hand side में दिख रहे windows बटन पर right क्लिक करे.

2. यहाँ पर आपको shut down or sign out का आप्शन मिलेगा. तब इस पर क्लिक करे और Shutdown को सेलेक्ट करे लीजिये.
windows-10-band-kaise-kare

2. Shortcut तरीके से computer कैसे बंद करते है?

अगर ऊपर बताई मैन्युअली प्रोसेस को follow नहीं करना चाहते है तो आप शॉर्टकट तरीके से भी कंप्यूटर को बंद कर सकते है.

Windows Xp और windows 7:-

1. शॉर्टकट तरीके से कंप्यूटर को बंद करने के लिए हमे keyboard की हेल्प लेना होगी. इसके लिए सबसे पहले Alt बटन के साथ F4 दबाये. Alt+F4


2. ऊपर बताई key को दबाने से एक windows बॉक्स आ जायेगा जिसमे shutdown को सेलेक्ट करे और Enter कर दीजिये.
alt-f4-se-computer-shutdown-kare

Windows10:-

अगर आप windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम उपयोग करते है और शॉर्टकट तरीके से laptop बंद करना चाहते है तो windows key के साथ X दबाये. Windows key+X

ऊपर बताई key को press करने से एक menu open हो जायेगा. अब कीबोर्ड से up arrow key ↑ को 2 बार press करे और फिर left side arrow → की हेल्प से shut down or sign out में जाये और arrow की हेल्प से shut down को सेलेक्ट करे और फिर enter कर दीजिये.
windows-ko-shortcut-se-band-kaise-kare
 तो दोस्तों इस तरीके से आप किसी भी windows कंप्यूटर को बंद कर सकते है. यहाँ पर हमने दोनों तरीके से turn off करना सिखाया है. आपको कोनसा तरीका पसंद आया है हमे comment कर जरुर बताये.

नमस्कार, अभी तक कि पोस्ट में हमने कंप्यूटर क्या होता है कैसे काम करता है, माउस क्या होता है, keyboard क्या होता है, ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी पढ़ ली है! कंप्यूटर सिस्टम कि इन सभी बेसिक जानकारियों के बाद हम कंप्यूटर को ऑन/ऑफ या फिर एसा कहे कि कंप्यूटर को चालू/बंद कैसे करते है जाने वाले है ! अगर आप कंप्यूटर और इसके डिवाइस के बारे में नहीं जानते है तो हमारी निचे दी गयी पोस्ट को जरुर पढ़े इसमें हमने विस्तार से कंप्यूटर और उसके उपकरण के बारे में बताया है !

    कंप्यूटर चालू कैसे करते है ? How To Turn On Computer in Hindi ?


    COMPUTER-START-ON-KARNE-KA-TARIKA
    दोस्तों अगर हमे कंप्यूटर पर कोई भी काम करना होता है तो पहले हमे उसे चालू/ऑन करना होता है उसके बाद में ही हम कंप्यूटर को उसे कर सकते है कंप्यूटर को स्टार्ट करना बहुत ही आसन है बस इसके लिए आपको पहले निचे बताई गयी कुछ चीजो को करना है उसके बाद में आप बड़ी आसानी से अपने कंप्यूटर सिस्टम को स्टार्ट कर सकते है !
    • कंप्यूटर में पॉवर केबल ठीक से कनेक्टेड है या नहीं अगर नहीं तो उसे ठीक से कनेक्ट कर अगर पॉवर रेगुलर सप्लाई नहीं होगी तो कंप्यूटर ठीक से स्टार्ट नहीं हो पायेगा !
    • कंप्यूटर के दुसरे जरुरी उपकरण जैसे - keyboard, माउस, VGA cable ठीक से कनेक्टेड होना चाहिए !
    • CPU को ऐसी जगह रखे जहा से उसे थोड़ी हवा भी लगती रहे ताकि लगातार चलने के बाद वो ज्यादा गर्म न हो जाये वेसे तो कंप्यूटर को इतने में कोई फर्क नहीं पड़ता है मगर आप लगातार कंप्यूटर को उसे करने वाले है तो इस बात का थोडा सा ध्यान रखे !
    1. ऊपर बताई सभी चीजो को ठीक से चेक कर लीजिये.

    2. अब आपको Cabinet/Case बॉक्स के सामने दिख रहे एक स्विच/बटन को दबाना है, कैबिनेट पर आगे कि साइड 2 स्विच लगे हुए एक तो स्टार्ट बटन और दूसरा रीस्टार्ट बटन ! स्टार्ट बटन, रीस्टार्ट कि तुलना में साइज़ में थोडा बड़ा होता है तो स्टार्ट का बड़ा वाला बटन दबाये !
    COMPUTER-ME-START-AUR-RESTART-BUTTON
    3. अब आपका कंप्यूटर कुछ ही सेकंड्स  में ऑन हो जायेगा और ऑपरेटिंग सिस्टम का Logo दिखाई देगा अब आप अपने कंप्यूटर का उपयोग कर सकते है !

    आपको हमारी यह पोस्ट केसी लगी हमे कमेंट करके जरुर बताये !

    किसी भी file को Create करने के बाद में उसे save करना बहुत ही जरुरी होता है अगर आप उस excel कि workbook save नहीं करते है तो भविष्य में कभी जरुरत पड़ने पर आप उस file को कभी ओपन नहीं कर पाएंगे यानि कि कि उस file को बनने के लिए आपने जो मेहनत कि थी वो सब बेकार चली जाएगी इसलिए काम पूरा होने के बाद file को save करना बहुत जरुरी है|

    मान लीजिये कि आप बहुत जरुरी file, एक्सेल में शीट बना रहे है आपने उस पर बहुत मेहनत करी कई सारे function और फार्मूला Apply करे और file create करी लेकिन आप उसे save रक्षित करना भूल गए तो ऐसे में आपके लिए गड़बड़ हो सकती है और उस एक्सेल file को create करने में लगा समय बर्बाद हो जायेगा इसलिए file को create करने के बाद में एक्सेल कि file को save करना बहुत ही जरुरी होता है|

    excel me workbook save karne ka tarika
    तो चलिए जानते है कि Excel में file को save करने का तरीका क्या होता है?

    Excel में Workbook Save कैसे करते है ?

    स्टेप:1- एक्सेल कि new शीट को ओपन करे और उसमे अपना वर्क शुरू कर दीजिये.


    स्टेप:2- अब बाई और ऊपर आपको एक बड़ा बटन दिखाई दे रहा होगा जिसे Office button कहते है इस पर क्लिक करे.
    excel sheet workbook save karna sikhe
    स्टेप:3- ऑफिस बटन पर क्लिक करने से उसके सभी विकल्प खुल जायेंगे अब इसमें Save बटन पर क्लिक करे.
    excel format workbook save karne ka tarika
    स्टेप:4- आप जेसे ही save बटन पर क्लिक करोगे save as कि एक  popup windows खुलेगी अब यहाँ पर आपको अपनी file save करने कि लोकेशन बताना है  और Name बॉक्स में  file के लिए नाम .डालना है और फिर अंत में Save button पर क्लिक कर देना है|
    अगर workbook को डेस्कटॉप पर save करना चाहते है तो  save बटन पर क्लिक करने के पहले डेस्कटॉप पर क्लिक कर दीजिये और फिर workbook save करे|

    दोस्तों मैंने आपको पिछली पोस्ट में Microsoft Excel कि बेसिक जानकारी share कि थी जिसमे मैंने आपको माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल शीट क्या होती है इसके बारे में बताया था। आज मैं आप लोगो को excel sheet create करना सिखाने वाला हु जिसमे मैं आपको एक्सेल में tools कि मदद से लिस्ट/डाटा शीट फॉर्मेट, Bill कैसे बनाते है, एक्सेल में शब्दों को Bold, Italic, underline कैसे करते है इन सभी चीजो के बारे में बताने वाला हूँ।
    अगर आप डाटा कुछ लोगो कि डाटा एंट्री के लिए एक फॉर्मेट यानि कि excel sheet create चाहते है तो यह हम आपको इसके बारे में पूरी बेसिक चीजे बताने वाले है जिससे आप बड़ी ही आसानी से sheet create कर सकते है।
    excel-sheet-kaise-banaye

    Excel sheet Create करना सीखे.

    अब हम एंट्री शीट कैसे बनाते है जाने वाले है मान लेते है कि हम कम्पनी में काम करने वाले कुछ मजदूरो के लिए इनफार्मेशन कि Excel sheet create कर रहे है जिसमे आपको प्रत्येक मजदुर का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पता, आधार नंबर दर्ज करना है. तो चलिए दोस्तों अब हम इस sheet को create करना शुरू करते है।
    इसके लिए अपने कंप्यूटर में एक्सेल कि न्यू file ओपन कर लीजिये और अपना काम शुरू करते है।
    1. पहले हम ऊपर बताये गए फॉर्मेट के अनुसार एक क्रम में एक-एक करके यह लिखना शुरू करते है. जैसे पहले सेल में सीरियल नंबर फिर enter बटन दबाये फिर पास के दुसरे cell में जाये और दुसरे में Name फिर enter बटन दबाये और फिर तीसरे cell में जाये Father Name फिर enter बटन, Mobile number <Enter>, Address <Enter>, Aadhar Number <Enter> आदि
    Tip:-
    अगर आप कुछ और भी लिखना चाहते है तो आगे सेल में लिख कर जोड़ सकते है। एक सेल (बॉक्स) से दुसरे बॉक्स में जाने के लिए Tab key का उसे करे।

    2. अब आपको लिखे गए इन सभी नाम को माउस से लेफ्ट key दबा कर सेलेक्ट करना है और Home टैब में दिखाई दे रहे Font ग्रुप से B (Bold) पर क्लिक करना है जिससे यह लिखे हुई हैडिंग अलग ही दिखेगी. आप चाहे तो इसे बैकग्राउंड कलर या text कलर भी दे सकते है।
    3. अब आपको पहले वाले कॉलम में सीरियल नंबर(1,2,3....) डालना है तो इसके लिए एक्सेल में एक feature दिया हुआ है जिससे आप यह काम बड़ी ही आसानी से कर सकते है बस आपको सीरियल नंबर के निचे पहले सेल में 1 <Enter> फिर निचे दुसरे सेल में 2 <Enter>डालनाहै.
    4. अब आपको 1,2 को सेलेक्ट करना है, तब 2 के पीछे आपको एक हल्का सा गाढ़ा चिन्ह दिखाई देगा उसे दबाये और निचे कि और खिचे आप इसे जितना निचे तक खिचेंगे उतने ही नंबर डालते जायेंगे

    अब आप देख सकते हैकि आपको सिर्फ 1,2 ही डालना पड़े उसके बाद software ने उसे समझ लिया और पूरी रो में जहा तक आपने खीचा वहा तक नंबर डाल दिए जिससे आपका काम आसान हो गया।

    बस अब आपको इस फॉर्मेट के निचे उनसभी लोगो के जानकारी डालते जाना है और अपनी Excel sheet create करना है एस तरीके से आपके पास में कम्पनी में काम  करने वाले मजदूरो कि इनफार्मेशन होगी जिसे आप भविष्य में कभी भी उपयोग कर सकते है।

    एक्सेल शीट create करने के बाद में इसे save करना भी बहुत जरुरी है इसलिए इसे save करना नहीं भूले अगर आप नहीं जानते है कि एक्सेल में शीट को save कैसे करते है तो निचे दी गयी पोस्ट लिंक से पढ़ लीजिये।